नवरात्रि में आठवें दिन किस देवी की पूजा होती है | Navratri mai 8th day kis devi ki puja hoti hai

चैत्र और शारदीय नवरात्रि में आठवें दिन मां महागौरी (Maa Mahagauri) की पूजा होती है | हिन्दु धर्म में मान्यता है कि नवरात्रि के आठवें दिन देवी महागौरी की उपासना से करने से हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Posted on 7-October-2024

नवरात्रि का आठवें दिन: मां महागौरी की पूजा कैसे करे  (Navratri Maa Mahagauripuja vidhi)

चैत्र और शारदीय नवरात्रि  में आठवें(Eight day) दिन दुर्गाजी की आठवीं शक्ति देवी महागौरी (Maa Mahagauri) की पूजा की जाती है। इसे महा अष्टमी और दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है | महागौरी का नाम महागौरी इसलिए कहलाता है, महा मतलब महान और गौरी मतलब गोरी। महागौरी देवी का रंग गोरा होने के कारण ही उन्हें महागौरी कहा गया। महागौरी स्नेहमयी, करुणामयी, शांत तथा मृदुल स्वभाव वाली देवी हैं | चार भुजाओं वाली महागौरी देवी डमरू और त्रिशूल धारण करती हैं | देवी मां महागौरी का वाहन बैल है, मां बैल की सवारी करती है | हिन्दु धर्म के अनुसार मां महागौरी (Maa Mahagaur)  की पूजा करने से करने से हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं |  

मां महागौरी की पूजा विधि (Maa Mahagaurii Puja vidhi)

मां महागौरी पूजा की शुरूवात इस प्रकार कर सकते है | सबसे पहले सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें स्नान के बाद सफेद या जामुनी वस्त्र धारण करें क्योंकि मां को यह रंग बहुत ही प्यारा है। वस्त्र धारण करने के बाद कलश की पूजा कर माता महागौरी को नमन करें।  मां महागौरी को कुमकुम, मौली, अक्षत अर्पित करें। इसके बाद नारियल का भोग लगाएं और फिर जल अर्पित करें।  देवी मां के मंत्रों का जाप करें |  मां महागौरी को मोगरे के फूल अर्पण करें | मां महागौरी के सामने घी का दीपक जलाएं | मां महागौरी की आरती के बाद फिर 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराएं और कन्याओं को लाल चुनरी चढ़ाएं।  | मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करने से धन-धन्य और घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

मां महागौरी का शुभ रंग (Maa Mahagauri ka shubh colour) : मां महागौरी को सफेद(White) या जामुनी रंग (Colour) बहुत पसंद है | अतः मां की पूजा करते समय सफेद या जामुनी रंग के कपडे पहने |  

मां महागौरी को किस का भोग लगाये (Maa Mahagauri Bhog):  मां महागौरी को नारियल का भोग लगाये | 

 

अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

 

#navratri, #Maamahagauri, #Navratrimaieightdaykisdevikipujahotihai, #Navratrimaamahagauripujavidhi